फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   narayanpur kothi defeated semari in cricket

Kushinagar News: मेजबान टीम ने सेमरी को 144 रनों से हराया

Mon, 12 Jun 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 12 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
narayanpur kothi defeated semari in cricket
नारायनपुर कोठी में विजेता खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते दिनेश सिंह
नारायणपुर कोठी में चल रही सात दिवसीय एनसीसी क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा दिन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना । नारायनपुर कोठी में चल रही सात दिवसीय एनसीसी क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को चौथे दिन का मैच मेजबान टीम नारायणपुर कोठी और सेमरी के बीच हुआ। इसमें नारायणपुर कोठी की टीम ने सेमरी को 144 रन से हरा दिया।
नारायणपुर कोठी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में इस टीम ने सात विकेट खोकर 244 रन बनाए। इसमें इरफान ने 15 छक्के और तीन चौके की मदद से 35 गेंदों में 103 रन बनाए। वहीं, इरशाद ने 44 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेमरी की 11 ओवरों में 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह नारायणपुर कोठी की टीम ने 144 रनों से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। शतक बनाने वाले इरफान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इन्हें दिनेश सिंह ने पुरस्कृत किया। इस दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता के अध्यक्ष हरिकेश कुमार, आजाद हाशमी, लक्ष्मण कुमार, राहुल कुमार, सुनील आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed