{"_id":"65c2a6aa98c93ab9ec01467b","slug":"narayani-social-kumbh-will-be-inaugurated-with-deepotsav-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-112097-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दीपोत्सव से होगा नारायणी सामाजिक कुंभ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दीपोत्सव से होगा नारायणी सामाजिक कुंभ का शुभारंभ
विज्ञापन
खड्डा। पनियहवा रेल पुल स्थित मां नारायणी तट पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सामाजिक कुंभ की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसका उद्घाटन बुधवार की शाम, सवा लाख दीप प्रज्ज्वलित करके किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
कार्यक्रम प्रमुख प्रवीण गुंजन ने बताया कि सात फरवरी को मां नारायणी सामाजिक कुंभ का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ प्रांत प्रचारक सुरजीत करेंगे। सवा लाख दीपो के दीपोत्सव के कार्यक्रम को सकुशल संपन्न करने के लिए 25 खंड तैयार किए गए हैं। इसमें प्रत्येक खंड में 100 कार्यकर्ता दीप प्रज्वलित करेंगे। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, महिलाओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जा रहा है। इसके उपरांत गंगा आरती होगा। नौ फरवरी की सुबह 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुभारंभ होगा। मां नारायणी के महत्व पर दिव्य सागर महाराज का उद्बोधन व मां नारायणी लोक सम्मान और साधु संतों के महा भंडारा उसके बाद शाम को गंगा आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दिन सामूहिक स्नान, गंगा पूजन, सहभोज व प्रस्ताव सत्र आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में आने के लिए श्रद्धालुओं के ठहरने की अस्थाई व्यवस्था, भोजन और शुद्ध पेयजल, मेडिकल कैंप सहित अन्य व्यवस्थाओं को किया जा रहा है।
इस दौरान डॉ. सत्येंद्र गिरी महाराज, रोशन लाल भारती, राकेश साहनी, अजय साहनी, जितेंद्र यादव, लल्लन निषाद, प्रभाकर पांडेय, अर्जुन साहनी, भुवाल गौड, वीरेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।