फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nalla s 15mitre area damased

नगरपालिका कुशीनगर का मामला

Mon, 19 Jul 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Nalla s 15mitre area damased
बारिश में निर्माणाधीन नाले का 15 मीटर हिस्सा ढहा, नोटिस जारी
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। नगर में सपहां मार्ग के किनारे जल निकासी के लिए नगरपालिका प्रशासन की तरफ से बनाया जा रहा नाला बारिश के कारण मंगलवार दोपहर बाद ढह गया। दुकानदार और गांव के लोगों ने निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। नाला ढहने से पानी का बहाव रुक गया है जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नगरपालिका प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए भुगतान पर रोक लगाते हुए जांच का आदेश दिया है।

जल निकासी के लिए नहर के पुल से पकड़ी गांव के मोड़ तक 300 मीटर नाला का निर्माण 25 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। बरसात पूर्व इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था। अभी कार्य चल ही रहा है। दो दिन लगातार बारिश में नाले का करीब 15 मीटर हिस्सा ढह गया। यहां के निवासी डॉ. आरए रजा ने निर्माण कार्य में धांधली और ठेकेदार पर निकर्माण में मनमानी का आरोप लगाया। निर्माण कार्य में मानक की अवहेलना से पहली बारिश में ही नाला ध्वस्त हो गया। मनोज मद्धेशिया ने कहा कि नाला ध्वस्त होने से पानी का बहाव रुक गया है। लोगों को सड़क के उस पार आने-जाने में परेशानी हो रही है। ईओ प्रेमशंकर गुप्त ने कहा कि भुगतान रोककर ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। जांच कराई जा रही है। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed