फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   naliyon ki safai

जलभराव से निजात के लिए नालियों की हो रही सफाई

Sun, 26 Jun 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
naliyon ki safai
तमकुहीराज ओवरब्रिज चौराहे पर नाली की सफाई करते जेसीबी।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
जलभराव से निजात के लिए नालियों की हो रही सफाई
विज्ञापन

- कस्बे में अतिक्रमण हटाने के लिए लगाई गई टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। बरसात में होने वाले जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत अभी से तैयारियों में लग गया है। कस्बे में नालियों की सफाई चल रही हैं। क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत का कार्य भी जारी है। तमकुहीराज कस्बा में हर वर्ष बरसात के दिनों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

नगर के खानसामा टोला में लोगों के घरों में बरसात का पानी घुस जाता है। दूसरी तरफ ओवरब्रिज चौराहे के पास मुख्यमार्ग पर जलनिकासी न होने से घुटनों तक पानी बहता है। इससे राहगीरों को परेशानी होती है। बरसात में होने वाले जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर पंचायत जोरशोर से तैयारी में लगा है। शनिवार को ओवरब्रिज चौराहे पर नगर पंचायत की ओर से नालियों की सफाई की गई। कस्बे के राजेश गुप्ता, बलिराम गुप्ता, कृपाशंकर गुप्ता, रंजीत यादव, संजय मद्धेशिया, नूरआलम, धनंजय गिरी, सुनील मद्धेशिया, प्रेमचंद गोड़, उमेश गुप्ता ने बताया कि समय रहते सफाई होने से जलभराव से निजात मिलेगी। इस संबंध मे इओ अवेद्यनाथ सिंह ने बताया कि जलभराव से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed