{"_id":"623cb120b82cd36c1b48fb19","slug":"nahar-mein-koodee-kishoree-chaar-ghante-baad-mila-shav-kushinagar-news-gkp4309642132","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में कूदी किशोरी, चार घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में कूदी किशोरी, चार घंटे बाद मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में कूदी किशोरी, चार घंटे बाद मिला शव
खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा मनिराज गांव की थी रहने वाली
खड्डा(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के सिसवा मनिराज गांव की एक किशोरी आपसी विवाद के बाद नाराज होकर बृहस्पतिवार दोपहर में बंजारीपट्टी गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में कूद गई। यह देख लोगों ने शोर मचाया। करीब चार घंटे की कोशिश के बाद नहर से उसका शव निकाला गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम सिसवा मनिराज निवासी रामप्रवेश भारती की 14 वर्षीय पुत्री प्रिया घर पर थी। माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। बताया जा रहा है कि बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। परिजनों के मुताबिक प्रिया पता नहीं कब साइकिल लेकर डेढ़ किमी दूर बंजारीपट्टी गांव के पास पहुंच गई और मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पास साइकिल खड़ी कर नहर में कूद गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि किशोरी टी शर्ट और लोवर पहनी थी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां तारा देवी ने बताया कि वह कक्षा नौ की छात्रा थी। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। मौके पर पहुंचे खड्डा थाने के एसआई पीके सिंह सहित पुलिसकर्मी किशोरी की तलाश में जुट गए। उसकी तलाश करने के लिए नहर का फाटक बंद कराकर पानी को कम कराना पड़ा। शाम पांच बजे नहर में किशोरी का शव मिला। नहर में शव मिलने की पुष्टि खड्डा थाने के एसआई पीके सिंह ने की।