फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   nagendra become president

तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव : नागेंद्र अध्यक्ष व संदीप महामंत्री चुने गए

Fri, 10 Dec 2021 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
nagendra become president
तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव : नागेंद्र अध्यक्ष व संदीप महामंत्री चुने गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। तहसील परिसर में शुक्रवार को तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर नागेंद्र पांडेय और महामंत्री पद पर संदीप सिंह बघेल चुने गए। शेष पदों का चुनाव निर्विरोध हुआ।
सुबह 10 बजे चेयरमैन एल्डर कमेटी रामनरेश राय की देखरेख में मतदान आरंभ हुआ। अध्यक्ष पद के लिए नागेंद्र का मुकाबला गंधर्व मणि से था, वहीं महामंत्री पद के लिए संदीप सिंह बघेल का मुकाबला विनोद चंद कुशवाहा से था। दोपहर दो बजे तक 84 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। इसके बाद तीन बजे से मतगणना हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए गंधर्व मणि को 33 व नागेंद्र पांडेय को 51 मत मिले। इस तरह नागेंद्र पांडेय को 18 मतों से विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह महामंत्री पद के लिए विनोद चंद कुशवाहा को 30 व संदीप सिंह बघेल को 54 मत मिले। इसमें संदीप सिंह बघेल को 24 मत से विजयी घोषित किया गया। अन्य पदों पर निर्विरोध रूप से चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संजय वर्मा, तुषारकांत मणि त्रिपाठी, कृष्ण कुमार तिवारी, साहब हुसैन, केदार राय, सुभाष पांडेय, धर्मेंद्र तिवारी, काशीनाथ जायसवाल, विनय राय, राजेंद्र तिवारी, विजय कुमार सिंह, हरिनारायण पांडेय, ओमप्रकाश लाल, विनय कुमार मिश्र, विजय प्रताप, सिकंदर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed