{"_id":"6acaa0f3f9a7b31487045592","slug":"nagar-panchayat-removes-roadside-encroachments-in-fazilnagar-issues-warning-kushinagar-news-c-205-1-ksh1026-169883-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फाजिलनगर में नगर पंचायत ने सड़क किनारे से हटाया अतिक्रमण, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फाजिलनगर में नगर पंचायत ने सड़क किनारे से हटाया अतिक्रमण, दी चेतावनी
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बे में सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण आए दिन लगने वाले जाम की समस्या बढ़ गई थी। नगर पंचायत ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए एक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।
नगर पंचायत ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की कड़ी चेतावनी दी है। कस्बे के प्रमुख मार्गों पर कई दुकानदार अपनी दुकानों का सामान सड़क तक फैलाकर रखते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई काफी कम हो जाती है। आवागमन के दौरान अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती थी। राहगीरों और वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।इस गंभीर समस्या को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन सक्रिय हुआ। उन्होंने पुलिस बल के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाने का यह अभियान चलाया।
सड़क की पटरियों पर दुकानें बढ़ाकर लगाने वालों को मौके से हटाया गया। भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत भी दी गई। ईओ अमित कुमार सिंह ने कहा कि कस्बे में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ईओ ने स्पष्ट किया कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर। संबंधित दुकानदारों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।