फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   nabard mela complete

नावार्ड मेले में महिला उद्यमियों को डीएम ने किया सम्मानित

Sun, 26 Dec 2021 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
nabard mela complete
कुशीनगर में नाबार्ड शरद मेले के समापन पर महिला उद्यमी को प्रशस्ति पत्र देते डीएम एस.राजलिंगम। सं? - फोटो : KUSHINAGAR
नावार्ड मेले में महिला उद्यमियों को डीएम ने किया सम्मानित
विज्ञापन

- कुशीनगर में तीन दिवसीय नावार्ड शरद मेला का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर में चल रहे तीन दिवसीय नावार्ड शरद मेला-2021 का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान मेले में दुकान लगाने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मेले के समापन के मुख्य अतिथि रहे डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि नावार्ड मेला स्वयं सहायता समूह के लिए बाजार उपल्ब्ध कराएगा। महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता है। इससे उत्पाद की ब्रांडिंग भी कर सकती हैं। वहीं उनके उत्पाद की मांग बढ़ेगी और उनकी आय में इजाफा होगा।
विज्ञापन

इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि नावार्ड की तरफ से प्रशिक्षण के बाद उत्पाद को विक्रय करने में परेशानी होती थी, लेकिन अब धीरे-धीरे परेशानी दूर हो गई है। उत्पाद बिक रहे हैं और मुनाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने देवरिया व कुशीनगर की महिला उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल हमीद ने किया। तुहीन श्रीवास्तव ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर नावार्ड के जिला विकास प्रबंधक संचित सिंह, निरमा देवी, कृति, रानी मिश्रा, अनुसूइया, किरन राव, कृष्णकांत चतुर्वेदी, रत्नमाला मिश्रा, शालिनी, सविता देवी, रीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed