फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Murder of newly married woman for dowry in kushinagar

दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या: शौचालय में मिला शव, घर में ताला बंदकर ससुरालवाले भागे

Fri, 08 Sep 2023 02:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Sep 2023 02:17 PM IST
सार

सेवरही के थानाध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह ने बताया कि नवविवाहिता की जहर से मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ससुरालवाले घर छोड़कर भाग गए हैं।  मृतका की मां की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Murder of newly married woman for dowry in kushinagar
कुशीनगर में हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में सेवरही थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में शुक्रवार को सुबह एक नवविवाहिता का शव शौचालय में मिला। बाहर से ताला बंद था। उसके नाक से झाग निकला हुआ था। ससुरालवाले घर छोड़कर भाग गए थे।

विज्ञापन


पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसे जहर देकर मारने की आशंका है। पुलिस ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सेवरही थाना क्षेत्र के मिश्रौली के निवासी नीरज सिंह की शादी बीते दिसंबर में दनियाड़ी गांव की 20 वर्षीय विभा से हुई थी।
 

घटनास्थल पर पहुंची नवविवाहिता की मां अमलावती देवी का कहना था कि ससुराल के लोग दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। उनकी मांग पूरी न कर पाने की वजह से अमलावती की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर सास, ससुर, पति और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

सेवरही के थानाध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह ने बताया कि नवविवाहिता की जहर से मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ससुरालवाले घर छोड़कर भाग गए हैं। मृतका की मां की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed