{"_id":"64fade756946d3799c0977a9","slug":"murder-of-newly-married-woman-for-dowry-in-kushinagar-2023-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या: शौचालय में मिला शव, घर में ताला बंदकर ससुरालवाले भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या: शौचालय में मिला शव, घर में ताला बंदकर ससुरालवाले भागे
Fri, 08 Sep 2023 02:17 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Sep 2023 02:17 PM IST
सार
सेवरही के थानाध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह ने बताया कि नवविवाहिता की जहर से मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ससुरालवाले घर छोड़कर भाग गए हैं। मृतका की मां की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कुशीनगर में हत्या।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले में सेवरही थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में शुक्रवार को सुबह एक नवविवाहिता का शव शौचालय में मिला। बाहर से ताला बंद था। उसके नाक से झाग निकला हुआ था। ससुरालवाले घर छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसे जहर देकर मारने की आशंका है। पुलिस ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सेवरही थाना क्षेत्र के मिश्रौली के निवासी नीरज सिंह की शादी बीते दिसंबर में दनियाड़ी गांव की 20 वर्षीय विभा से हुई थी।
घटनास्थल पर पहुंची नवविवाहिता की मां अमलावती देवी का कहना था कि ससुराल के लोग दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। उनकी मांग पूरी न कर पाने की वजह से अमलावती की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर सास, ससुर, पति और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
सेवरही के थानाध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह ने बताया कि नवविवाहिता की जहर से मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ससुरालवाले घर छोड़कर भाग गए हैं। मृतका की मां की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे की है।
सेवरही के थानाध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह ने बताया कि नवविवाहिता की जहर से मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ससुरालवाले घर छोड़कर भाग गए हैं। मृतका की मां की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे की है।