फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Munnar, 'dead' on paper... making rounds for 28 months to get his pension.

Kushinagar News: कागजों में ''मृत'' मुन्नर... पेंशन के लिए 28 माह से लगा रहा चक्कर

Sun, 11 Oct 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Munnar, 'dead' on paper... making rounds for 28 months to get his pension.
जीवित होने के बावजूद वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्ग, अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहा बुजुर्ग
विज्ञापन


अहिरौली बाजार। सरकारी अभिलेखों में जीवित व्यक्ति को मृत दर्शाने का मामला सामने आया है। कप्तानगंज विकासखंड के खुरहुरिया गांव निवासी एक बुजुर्ग का आरोप है कि उन्हें कागजों में मृत दिखाकर वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी गई। पिछले 28 महीने से पेंशन के लिए वह अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने शनिवार को अहिरौली बाजार थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
खुरहुरिया गांव निवासी मुन्नर प्रसाद ने बताया कि वे अनुसूचित जाति से हैं। पहले उन्हें नियमित रूप से वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी। उनका आरोप है कि गांव की राजनीति के चलते विभागीय जांच में उन्हें मृत दर्शा दिया गया। इसके बाद उनकी पेंशन बंद हो गई। इस गड़बड़ी को ठीक कराने के लिए उन्होंने डीएम, एसडीएम, बीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारी से कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद न तो अभिलेखों में उन्हें जीवित दर्ज किया गया और न ही पेंशन बहाल हुई।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि हर बार आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है। उन्होंने कि पेंशन बंद होने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं होने से वह परेशान हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों से अभिलेखों में सुधार कराने, खुद को जीवित दर्ज कराने और वृद्धावस्था पेंशन बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में कप्तानगंज बीडीओ अमरनाथ पांडेय ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। सोमवार को जांच करवाते हैं। यदि ऐसा हुआ है तो सुधार करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed