फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mumbai defeated Haryana by 95 runs.

Kushinagar News: मुंबई ने हरियाणा को 95 रन से हराया

Thu, 25 Dec 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 25 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Mumbai defeated Haryana by 95 runs.
पावानगर महावीर इंटर काॅलेज खेल परिसर में क्रिकेट खलते ​खिलाड़ी।संवाद
फाजिलनगर(कुशीनगर)। पावानगर महावीर इंटर काॅलेज के राजमालती स्टेडियम में आयोजित 20वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप बी के पहले मैच में शालूदार एच क्लब मुंबई की टीम ने स्पोर्ट्स मंत्रा हरियाणा को 95 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान बना लिया। मुंबई के खिलाड़ी अजय रोहेरा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह दस बजे से खेले गए प्रतियोगिता के ग्रुप बी के पहले मुकाबले में हरियाणा के कप्तान अर्जुन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में तीन गेंद शेष रहते सभी विकेट गंवाकर कर 217 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें अजय रोहेरा ने 82 रन, 41 रन, अमन ने 39 रन तथा हर्ष दीक्षित व भालेराव प्रतीक ने 13 -13 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

हरियाणा के तरफ से गेंदबाजी करते हुए साजल वर्मा, यशस्वी मिश्रा तथा मयंक पांचाल ने दो- दो विकेट लिए जबकि अभय राज यादव व मनीष कुमार अवस्थी ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम ने सोलहवें ओवर के पहले गेंद पर सभी विकेट गंवाकर मात्र 122 रन ही बना सकी। जिसमें नमन श्रीवास्तव ने 34 रन, मनीष कुमार अवस्थी 31 रन, पीयूष कुशवाहा ने 17 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हरियाणा का कोई खिलाड़ी दहाई का अंक पार नहीं कर सका। मुंबई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विकल्प कन्नौजिया ने तीन विकेट, सागर सोलंकी ने दो विकेट जबकि आकाश शर्मा, अमन, आशीष सिंह तथा भालेराव प्रतीक ने एक-एक विकेट लिए।
मैच की अंपायरिंग बीसीसीआई पैनल अंपायर सतीश पांडेय तथा संतोष सिंह ने किया। थर्ड अंपायर अशोक शर्मा और नदीम रहे। मैच की स्कोरिंग बीसीसीआई के स्कोरर एसपी सिंह ने किया। मैच की कमेंट्री मोहम्मद अलम, गुड्डू पाण्डेय और आईपीएल के कमेंटेटर सुमित कुमार मिश्रा ने किया। मैच का लाइव प्रसारण सचिन यादव, प्रभात सिंह, संदीप यादव की ओर से किया जा रहा है।

स्कोर बोर्ड का संचालन अयान ने किया। मुंबई के खिलाड़ी अजय अरोरा को धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सेवानिवृत मुख्य आयुक्त जीएसटी भारत सरकार वाल्मीकि राम त्रिपाठी ने दिया। अजय को पांच हजार नकद और ट्राफी प्रदान किया गया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिलाजज यूबी मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान आयोजन समिति के संरक्षक रिटायर्ड आरटीओ अजय त्रिपाठी, विकेश मिश्रा, संजय यादव, समाजसेवी अजय शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed