{"_id":"67f428d0dbb063a7d0001157","slug":"mukesh-xi-won-the-inaugural-match-by-defeating-gauri-jagdish-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-135207-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गौरी जगदीश को हराकर मुकेश इलेवन ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गौरी जगदीश को हराकर मुकेश इलेवन ने जीता उद्घाटन मैच
Thu, 04 Sep 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 04 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
बरवापट्टी। अमवादीगर गांव में रविवार की रात बाबा सरयुग दास क्रिकेट क्लब की तरफ से टी-टेन नाइट प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें गौरीजगदीश की टीम को पराजित कर मुकेश इलेवन घोरठ की टीम ने उद्घाटन मैच जीत लिया। टॉस जीतकर मुकेश इलेवन घोरठ कि टीम ने बल्लेबाजी करने के निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित दस ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। टीम के अरमान अली ने 15 गेंद पर 34 रन, पंकज ने 10 गेंद पर 28 रन और सहादत अली ने 12 गेंद पर 21 रन बनाए।
वहीं गौरीजगदीश टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए लोकेश ने तीन ओवर मे 25 रन देकर दो विकेट और रवि ने दो ओवर में 21 रन देकर दो विकेट झटके। जबाबी परी खेलते हुए गौरीजगदीश की पूरी टीम महज 60 रन के स्कोर पर ही आल आउट हो गई। इस तरह मुकेश इलेवन की टीम ने 80 रन से उद्घाटन मैच जीत लिया। मुकेश इलेवन के खिलाड़ी अरमान ने पांच विकेट लेकर 34 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच का शुभारंभ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा, धीरज मौर्य, अमलेश पटेल, मुकेश पल, ऋतिक गौतम आदि मौजूद रहे।