फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mrtaged mother of lover

युवती के घरवालों ने प्रेमी की मां को बनाया बंधक, बहन को अगवा करने का प्रयास

Sun, 08 Nov 2020 07:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
mrtaged mother of lover
युवती के घरवालों ने प्रेमी की मां को बनाया बंधक, बहन को अगवा करने का प्रयास
विज्ञापन

दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम संबंध का खामियाजा युवक की मां को भुगतना पड़ा। आरोप है कि युवती के परिजनों ने पहले प्रेमी की बहन को अगवा करने का प्रयास किया, सफलता नहीं मिली तो उसकी मां को बंधक बना लिया। महिला की पिटाई भी की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मुक्त कराया। घटना शनिवार की बताई जा रही है।

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक युवक का गांव की युवती से प्रेम हो गया। बताया जा रह है कि इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने दस दिन पहले युवक की पिटाई की थी। शनिवार की सुबह प्रेमी युगल घर छोड़कर चले गए। युवती के भाइयों ने प्रेमी की 15 वर्षीय बहन को अगवा करने का प्रयास किया, लेकिन वह भागकर एक व्यक्ति के घर में छिप गई। महिलाओं ने उसको रिश्तेदार के घर भेजवा दिया। युवती के परिजनों के डर से युवक के पिता भी घर छोड़कर कहीं चले गए हैं। आरोप है कि युवती के परिजनों ने प्रेमी की मां को जबर्दस्ती लेकर चले गए और बंधक बना लिया। करीब चार घंटे तक आरोपियों के कब्जे में रही युवक की मां की पिटाई भी की गई। इसकी जानकारी किसी ने डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने महिला को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुई। टीम की सूचना पर एसओ मयफोर्स पहुंचे और महिला को मुक्त कराया।
विज्ञापन

एसओ बृजेश मिश्रा ने बताया कि युवती मिल गई है। उसके परिजन युवक की मां को बैठा लिए थे और युवती को बुलाने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed