फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MP raised demand in the House to run Arunachal Superfast train via Kushinagar

Kushinagar News: सांसद ने अरुणाचल सुपरफास्ट ट्रेन को कुशीनगर के रास्ते चलाने की सदन में उठाई मांग

Fri, 16 Dec 2022 04:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 16 Dec 2022 04:43 PM IST
सार

सांसद ने बताया कि देश के पूर्वी राज्यों, जिसके कुल आठ भारतीय राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम जाने के लिए कोई भी सीधी ट्रेन नहीं है। कुशीनगर के लोगों को दूसरे जिले में जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है।

विज्ञापन
MP raised demand in the House to run Arunachal Superfast train via Kushinagar
नियम 377 के तहत सदन में रेल संबंधी समस्या बताते सांसद विजय कुमार दुबे। - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थली होने के बावजूद कुशीनगर के रास्ते बड़े राज्यों के लिए कोई सीधी ट्रेन न होने का मसला बृहस्पतिवार को सांसद विजय कुमार दुबे ने संसद में उठाया। उन्होंने नियम 377 के तहत यह मसला रखा।
विज्ञापन


उन्होंने पर्यटकों व यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अरुणाचल सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को गोरखपुर, कप्तानगंज, सिवान होते हुए चलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि कुशीनगर जनपद की आबादी लगभग 30 लाख है। यह एक ऐतिहासिक स्थल है, जहां महात्मा बुद्ध को महापरिनिर्वाण प्राप्त हुआ था। यह सभी बौद्ध राष्ट्रों के लिए धार्मिक स्थल है। इस कारण यह एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल भी है, जहां विश्व भर के बौद्ध तीर्थ यात्री दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि देश के पूर्वी राज्यों, जिसके कुल आठ भारतीय राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम जाने के लिए कोई भी सीधी ट्रेन नहीं है। कुशीनगर के लोगों को दूसरे जिले में जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है।


उन्होंने बताया कि कुशीनगर जिले में विदेशी पर्यटकों का आगमन ज्यादा है एवं ट्रेन के लिए व्यापारिक संभावनाएं भी बहुत अधिक हैं। उन्होंने पर्यटकों एवं यात्रियों की सुविधा के लिए 22411 और 22412 अरुणाचल सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को गोरखपुर से कप्तानगंज, सिवान होते हुए डायवर्ट करने की मांग सदन में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed