फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother with two children injured in road accident

सड़क दुर्घटना में दो बच्चों सहित मां घायल

Sun, 04 Apr 2021 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mother with two children injured in road accident
सड़क दुर्घटना में दो बच्चों सहित मां घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला (कुशीनगर)। पडरौना-कप्तानगंज मार्ग पर रविवार की दोपहर बाइकसवार चार लोगों को पीछे से आ रहे दूसरे बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार एक महिला और उसके दो बच्चे घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी रामकोला भेजवाया, जहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।

महराजगंज जिले के लेदवा गांव निवासी अनिल कुमार पडरौना ससुराल से बाइक पर पत्नी और दो बच्चों को लेकर घर जा रहे थे। अभी रामकोला कस्बा में पहुंचे ही थे कि उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई तो उन्होंने बाइक रोक दी। पीछे से आ रहे एक बाइकचालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठे प्रियांशु कुमार (07), साक्षी (08) और उसकी मां घायल होकर सड़क पर गिर गए। मौजूद लोग तीनों घायलों को इलाज के लिए रामकोला सीएचसी ले गए, जहां इलाज चल रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एपी गुप्ता ने बताया कि तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। हालत में सुधान होने पर घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed