फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mother of 2 children flew away

Kushinagar News: मायके से दो बच्चों की मां प्रेमी संग भागी

Sat, 01 Jul 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 01 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
mother of 2 children flew away
पुलिस ने प्रेमी, बहू के भाई और भाभी पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

पति रहता है विदेश, मायके शादी में शामिल होने गई थी पत्नी
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। मायके शादी समारोह में शामिल होने गई दो बच्चों की मां प्रेमी संग भाग गई। कई दिन बाद जब वह ससुराल नहीं लौटी तो पूछने पर मायके वालों ने इसकी जानकारी दी। सास ने प्रेमी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कराया है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति की शादी 13 वर्ष पूर्व पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। वह व्यक्ति विदेश में काम करता है। घर पर उसकी पत्नी दो बच्चों को लेकर सास के साथ रहती थी। 25 मई को बहू बच्चों को लेकर अपने मायके शादी समारोह में शामिल होने गई। मायके से 21 जून को गोपालगंज जिले के हजियापुर निवासी एक व्यक्ति के साथ बच्चों को लेकर भाग गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर सास ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी हजियापुर निवासी अरुण सिंह, नौगांवा गांव की निवासी बहू के भाई अर्जुन बैठा, भाभी रिंकू देवी पर अपहरण व साजिश का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर महिला और दोनों बच्चों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed