फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   morari bapu katha

मन के संशय को मिटाता है सुंदर कांड : मोरारी बापू

Sun, 24 Jan 2021 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
morari bapu katha
कुशीनगर लोटस निक्को होटल में रामकथा सुनाते मोरारी बापू। अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : GORAKHPUR CITY
मन के संशय को मिटाता है सुंदर कांड : मोरारी बापू
विज्ञापन

- एक भक्त की चिट्ठी को पढ़कर मोरारी बापू ने दिया जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। रामकथा के दूसरे दिन रविवार को मोरारी बापू ने कथा की शुरूआत से पहले भक्तों की चिट्ठियों को बड़े ध्यान से पढ़ा। इसके बाद लंदन की एक महिला भक्त की चिट्ठी को पढ़कर भी सुनाया।

महिला ने इस चिट्ठी में लिखा था कि बापू मैं सुंदरकांड का नियमित पाठ करती हूं। इसका पाठ करने से क्या फायदा है। बापू ने इस चिट्ठी का जवाब देते हुए कहा कि फायदा और नुकसान एक दूसरे के सापेक्ष है। जैसे सुख-दुख, जन्म-मृत्यु, प्रकाश-अंधकार आदि। ये ऐसे शब्द हैं जो अकेले नहीं आते। बापू ने कहा अध्यात्म में नुकसान हो जाए तो ग्लानि नहीं करनी चाहिए। सुंदरकांड का पाठ करने से क्या फायदा होगा, इस संशय का जवाब गोस्वामी तुलसीदास ने सुंदरकांड के अंत में वर्णित किया है। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड पाठ से फायदा ही फायदा है। इसका पाठ कलियुग का मैल धोता है। सुंदरकांड पाठ से कोई धन लोलुपता की पूर्ति नहीं होती है। फैक्ट्री, गाड़ी और बंगला नहीं मिलता है। मन का कचरा निकल जाता है। इससे सुख ही सुख मिलता है। इससे मन का संशय मिटाता है। महाभारत के युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि अर्जुन भी महाभारत युद्ध देखकर तनाव में चले गए थे। श्रीकृष्ण ने उनका संशय दूर किया था। सुंदर कांड भी मन का संशय दूर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed