फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Modi government made farmers strong and self-reliant: Kameshwar

मोदी सरकार ने किसानों को बनाया सशक्त और आत्मनिर्भर : कामेश्वर

Mon, 06 May 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 06 May 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Modi government made farmers strong and self-reliant: Kameshwar
रामकोला। किसानों के सशक्तीकरण और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी सरकार ने पिछले दस वर्षों में जितने कार्य किए हैं, उतने पहले कभी नहीं हुए। मोदी सरकार की कृषि हितैषी योजनाएं आज किसानों की असली शक्ति बनी है। किसानों, पिछड़ों, गरीबों, शोषितों और वंचितों को सम्मान, स्वाभिमान और उनको समाज में बराबरी का दर्जा देने का काम मोदी सरकार ने किया है।
विज्ञापन

ये बातें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने रविवार को जनता इंटर कॉलेज रामकोला में आयोजित अन्नदाता किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता कहीं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत दुनिया का सिरमौर बन जाएगा। देश को समृद्धशाली व गौरवशाली बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करना जरूरी है। भाजपा सरकार ने किसानों को सम्मान निधि देकर उनकी उपज दोगुनी करने के साथ ही एमएसपी पर खरीद शुरू की। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें किसानों के विकास के लिए नई-नई तकनीकों के माध्यम से दिशा और दशा बदलकर कृषि प्रधान देश की प्रथम पायदान पर लाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed