फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Model made hygiene message

मॉडल बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Sun, 11 Mar 2018 12:17 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 11 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Model made hygiene message
माडल - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
कुबेरस्थान। बतरौली गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को बच्चों की ओर से विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सरकारी स्कूल के बच्चों की इस प्रदर्शनी को देखकर लोग अचंभित रह गए। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, बालिका व प्रारंभिक शिक्षा तथा लिंग भेद आदि गंभीर विषयों को चित्र व मॉडल के जरिए बेहतर ढंग से समझाने का प्रयास किया। साथ ही इनके समाधान के लिए संभावित उपायों की रूपरेखा भी प्रदर्शित की।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बीईओ पडरौना सत्यप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ही सरकारी विद्यालय की छवि में सुधार आएगा। ऐसे आयोजन बच्चों की बौद्धिक क्षमता के विकास के लिए जरूरी हैं। एबीआरसी समन्वयक तारकेश्वर शुक्ल ने कहा कि इन बच्चों का उत्साह देखकर कहा जा सकता है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की प्रतिभा में कमी नहीं है, बशर्ते उन्हें उचित माहौल नहीं मिल पा रहा है। सुनील गुप्ता ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों को इस तरह से शिक्षा के लिए जागृत करना सराहनीय कदम है। 
विज्ञापन


इसके पूर्व बच्चों ने स्कूल परिसर में कला एवं विज्ञान, बालिका शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, प्रारंभिक शिक्षा, लिंगभेद समेत विभिन्न विषयों से सम्बंधित चित्र एवं मॉडल प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉयट के सेवानिवृत्त प्रवक्ता सूरज प्रसाद ने तथा संचालन एबीआरसी समन्वयक मेहरुद्दीन अली ने किया। प्रधानाध्यापक शबाना परवीन ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षक इंद्रजीत मणि, रामगति प्रजापति, संजीव कुमार, जितेंद्र सिंह, सुनील कुमार सुमन, मोहम्मद तारिक, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनूप सिंह, एनपीआरसी समन्वयक अब्दुल रऊफ अंसारी, ग्राम प्रधान ईश्वर शरण यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed