{"_id":"606dfd738ebc3edc0649d2c1","slug":"mobile-kushinagar-news-gkp3912019159","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर चाकू हमला, नकदी व मोबाइल फोन छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर चाकू हमला, नकदी व मोबाइल फोन छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार। खोट्ठा-जोलहिनिया मार्ग पर बेलवा व मिश्रौली गांव के बीच मोड़ पर बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर चाकू हमला कर नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के ग्राम सोनिया निवासी सतेंद्र यादव किसी कार्य से बुधवार दोपहर करीब दो बजे खोट्ठा-जोलहिनिया मार्ग से गोरखपुर जा रहे थे। अभी वे बेलवा और मिश्रौली गांव के बीच मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने रोक लिया और नकदी समेत अन्य सामान मांगने लगे। विरोध पर बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उनके पास से 18400 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल छीनकर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और जानकारी ली। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वे स्वयं मौके पर गए थे। युवक से जानकारी लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।