फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MLA met Babur's family

बाबर के परिवारवालों से मिले विधायक

Wed, 30 Mar 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
MLA met Babur's family
कटघरही में बाबर की मां से बात करते रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गौड़। - फोटो : KUSHINAGAR
बाबर के परिवारवालों से मिले विधायक
विज्ञापन

रामकोला(कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता बाबर के घर बुधवार को क्षेत्रीय विधायक पहुंचे। उन्होंने बाबर की मां और पत्नी से मुलाकात की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। बताया कि मुख्यमंत्री इस मामले को खुद देख रहे हैं। पीड़ित परिवार की पूरी मदद होगी।

रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने बुधवार को बाबर की मां जेबुन्निशा और पत्नी फातिमा से मिलकर घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री मनोहर गुप्ता, अमित गोविंद राव, उपाध्यक्ष मनोज गोविंद राव, रवींद्र, प्रेम तिवारी, शक्ति केंद्र संयोजक अखिलेश, अमरजीत गोविंद राव, दिनेश चंद, दिनेश गोंड, शेषनाथ, राजन, राजेंद्र, सतीश, गिरीशचंद, धनंजय, विकास, विशाल, भरत खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed