फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mla meet with gobarhin accident victims

Kushinagar News: गोबरही हादसे में मृत छात्राओं के परिजनाें को विधायक ने बंधाया ढांढस

Sat, 20 May 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
mla meet with gobarhin accident victims
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसया/टेकुआटार। थाना क्षेत्र के कसया-रामकोला मार्ग पर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोबरही के पास वहान की टक्कर से मरने वाली कक्षा सात की दो छात्राओं के परिजनों के घर कुशीनगर के विधायक पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार का हाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश सिंह व अभिभावकों ने ब्रेकर व सांकेतिक चिह्न बनवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को मौके पर बुलाकर इसके लिए निर्देशित किया। गोबरही गांव के पास नौ मई को विद्यालय पढ़ने जा रहीं कक्षा सातवीं की दो छात्राओं परशुरामपुर निवासी अर्पिता राव व साक्षी राव को बरात से लौट रही कार ने टक्कर मार दी थी। इससे अर्पिता की अस्पताल जाते समय रास्ते में मौत हो गई और साक्षी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान चार दिन बाद मृत्यु हुई थी। विधायक पीएन पाठक ने मृतक छात्राओं के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद करने की बात कही।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, अजय शर्मा, राकेश गिरी, दीनानाथ ओझा, संजीव सिंह, राजेश कुमार राव आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed