फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MIyawaki plantation begin

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जल शक्ति मंत्री का कुशीनगर दौरा

Sun, 12 Jun 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
MIyawaki plantation begin
मियावाकी पद्धति से पौधरोपण अभियान का आगाज
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को बौद्धकालीन हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट के पास मियावाकी पद्धति से पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए जलशक्ति मंत्री ने कहा कि हिरण्यवती सदानीरा रहे, इसके लिए बंदोबस्त किया जाएगा। वहीं, जनप्रतिनिधि सहित प्रशासनिक अफसर व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रदेश के जलशक्ति मंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए रविवार को कुशीनगर में कहा कि बौद्धकालीन हिरण्यवती में वर्ष भर जल प्रवाहित होता रहे, इसके लिए इसे किसी न किसी जलस्रोत से जोड़ना ही पड़ेगा। इसके लिए प्रशासन स्तर से रिपोर्ट तैयार कराकर मूर्त देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस स्थल को विकसित करने के लिए जिले के पूर्व डीएम रिग्जियान सैंफिल के सपने को साकार करने के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रशासन व वन विभाग की तरफ से कुशीनगर में बुद्धा घाट ने हिरण्यवती घाट तक 1700 मीटर लंबाई में मियावाकी पद्धति से पौधरोपण करने का खाका तैयार किया गया है। जिसमें एक मीटर लंबाई में चार पौधों का रोपण किया जाएगा। करीब 6800 विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। जिसकी शुरुआत रविवार को बुद्ध घाट के पास प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पौधरोपण कर किया। इस दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह (स्वतंत्र प्रभार), सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक पीएन पाठक, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, विधायक मनीष जायसवाल, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, अभय प्रताप नारायण सिंह, डीएम एस राजलिंगम, एसपी धवल जायसवाल, एडीएम देवीदयाल वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व मंत्री ने फीता काटकर मियावाकी पद्धति से पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, डॉ. बच्चा पांडेय नवीन जिला महामंत्री संतोषदत्त राय, डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, सुमित त्रिपाठी, दयाशंकर पांडेय, वार्ड सभासद रामअधार यादव, सभासद प्रतिनिधि केशव सिंह, श्रवण तिवारी, राकेश जायसवाल, देवेंद्र प्रताप सिंह, भंते नंदरतन, भिक्षुणी धम्मनयना, टीके राय, वास्तुविद नीरज कुमार वर्मा समेत गणमान्य लोग मौजूद थे।

जलशक्ति मंत्री ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर
हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट के पास मियावाकी पद्धति सेपौधरोपण अभियान के शुभारंभ के बाद कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया। इस दौरान उन्होंने विशेष पूजा- अर्चना कर विश्व शांति के लिए कामना की। इस दौरान उन्होंने लेटी प्रतिमा की ऐतिहासिकता आदि के बारे में मौजूद बौद्ध भिक्षुओं से जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed