फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mithbher

पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Sat, 09 Jul 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
mithbher
पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

- एपी तटबंध पर तस्करों की घेराबंदी, पुलिस के रोकने पर चलाई गोली
- पूछताछ कर तस्करों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र स्थित एपी तटबंध पर चैनपट्टी के सामने शनिवार सुबह पशु तस्कारों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। तस्करों के गोली चलाने पर अपना बचाव करते हुए पुलिस टीम ने तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। बदमाशों की धर पकड़ में चोट लगने से एक दरोगा भी मामूली रूप से घायल हो गए। तस्करों के पास से बिना नंबर प्लेट की पिकअप, सात संरक्षित पशु, दो तमंचा, एक चाकू, कारतूस, दो मोबाइल फोन बरामद हुआ है। घायल आरोपियों और दरोगा का सीएचसी तमकुही में प्राथमिक उपचार कराने के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में दरोगा को गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि पुलिस ने पहले गोली लगने का दावा किया था।
शनिवार सुबह पशु तस्करों के सक्रिय होने की सूचना पुलिस को मिली। मामले की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा की अगुवाई में जिले के स्वाट टीम प्रभारी अमित शर्मा, सर्विलांस प्रभारी राजप्रकाश, तरयासुजान एसएचओ कपिलदेव चौधरी और पटहेरवा एसएचओ अखिलेश कुमार सिंह ने एपी तटबंध पर घेराबंदी की तो तस्कर चैनपट्टी के सामने एक सुनसान स्थान पर अपनी गाड़ी खड़ी करके भागने लगे। पुलिस ने जब उनका पीछा करना शुरू किया तो दो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। तस्करों से बचने के चक्कर में दरोगा आशीष सिंह गिरकर घायल हो गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने समझा कि उन्हें गोली लग गई है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश भी घायल हुए, जिन्हें दबोच लिया गया। उनका एक अन्य साथी भी पकड़ा गया। पकड़े गए तस्करों की पहचान इमामुल पुत्र अलीमुद्दीन और सलीम शाह पुत्र अली मुहम्मद निवासी कनक पिपरा थाना पटहेरवा, सतीश खरवार पुत्र चंदन निवासी पकइयां टोला सिधुआ थाना पडरौना के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ पशु तस्करी, पुलिस पर हमले सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

तरयासुजान के एसएचओ कपिलदेव चौधरी ने बताया कि मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल हुए हैं। कार्रवाई के दौरान एक दरोगा भी गिरकर घायल हुए हैं। उनका भी उपचार कराया जा रहा है। गोली चलने के दौरान वह गिर पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed