फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Mission Shakti' centres to become a reliable support system for women: ASP

महिलाओं का विश्वसनीय सहारा बनें मिशन शक्ति केंद्रों : एएसपी

Fri, 19 Jun 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 19 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
'Mission Shakti' centres to become a reliable support system for women: ASP
पडरौना। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर संचालित मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा तथा उन्हें और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को वर्चुअल गोष्ठी आयोजित की गई। एसपी केशव कुमार के निर्देशन में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता एएसपी ने किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में जिले के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभारी अधिकारियों और प्रत्येक केंद्रों से दो-दो कर्मचारियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। इस दौरान केंद्रों की उपलब्धियों, शिकायतों के निस्तारण और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति केंद्र के महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सभी प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पीड़ित महिलाओं को हरसंभव सहायता और कानूनी मदद उपलब्ध कराई जाए। गोष्ठी में मिशन शक्ति केंद्रों पर अब तक प्राप्त शिकायतों की संख्या, उनके निस्तारण की स्थिति तथा लंबित मामलों की समीक्षा की गई। इसके अलावा बेहतर समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली और हेल्पलाइन सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed