{"_id":"685861a400b09a0b990ff670","slug":"missing-girl-found-accused-youth-in-custody-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-140073-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लापता किशोरी मिली, आरोपी युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लापता किशोरी मिली, आरोपी युवक हिरासत में
Mon, 23 Jun 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय पुलिस ने शनिवार शाम घर से गायब हुई एक किशोरी को देर रात तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन से बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया, जबकि आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी (16) को एक युवक शादी का झांसा दे घर से भगा ले गया। आरोपी युवक किशोरी को सेवरही रेलवे स्टेशन भेज अपने घर आ गया। किशोरी के घर से गायब होने की जानकारी के बाद परिजन तमकुहीराज थाने पहुंचे और नामजद तहरीर सौंप किशोरी की बरामदगी के लिए गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत मे लेकर पूछताछ मे जुट गई। आरोपी युवक से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने किशोरी को तमकुहीरोड कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया।
इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुशील शुक्ला ने बताया किशोरी को सकुशल बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है।