{"_id":"6265932847bec00704121faa","slug":"missing-elderly-dead-body-found-in-sack-kushinagar-news-gkp4345309186","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बुजुर्ग का शव बोरे में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता बुजुर्ग का शव बोरे में मिला
विज्ञापन
लापता बुजुर्ग का शव बोरे में मिला
पुत्र और उसका दोस्त पुलिस हिरासत में
मां ने बेटे और पति के अपहरण की दर्ज कराई थी रिपोर्ट
तुर्कपट्टी/जौरा बाजार(कुशीनगर)। नगर पंचायत तमकुहीराज के खानसामा टोला निवासी लापता बुजुर्ग का शव पुलिस ने रविवार को मधुरिया नहर से बरामद कर लिया। शव को बोरे में बंद कर फेंका गया था। पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे अमित उर्फ मुन्ना तथा उसके दोस्त प्रदीप को पकड़ लिया है।
तरयासुजान थानाक्षेत्र के खानसामा टोला निवासी शंकर सिंह पटेल की पत्नी उर्मिला देवी ने 22 अप्रैल को पुलिस को तहरीर देकर पति और पुत्र अमित कुमार उर्फ मुन्ना के फाजिलनगर के आसपास से अपहरण की बात कही थी। उन्होंने पुत्र के दोस्त प्रदीप यादव पर अपहरण की आशंका जताई थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर दोनों को पता लगाने में जुटी हुई थी। रविवार को पुलिस ने अमित उर्फ मुन्ना और प्रदीप को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर तरयासुजान पुलिस ने रविवार दोपहर शंकर सिंह पटेल का शव मधुरिया नहर से बरामद किया। उनकी हत्या कर शव को बोरे में बंद कर नहर में फेंक दिया था। पुलिस की मानें तो पुत्र ने दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
इस दौरान सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया, स्वाट टीम, प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी, पटहेरवा अखिलेश कुमार सिंह, तुर्कपट्टी जयप्रकाश पाठक, चौकी प्रभारी मधुरिया अवधेश सिंह आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।