{"_id":"624f2987e40cf01c184c6533","slug":"miscreants-robbed-the-truck-filed-a-case-kushinagar-news-gkp4325711169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने ट्रक लूटा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने ट्रक लूटा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने ट्रक लूटा, मुकदमा दर्ज
कस्बे से कोल्ड ड्रिंक लेकर मोतीहारी के लिए निकला था ट्रक
खड्डा(कुशीनगर)। कस्बे से कोल्डड्रिंक लेकर बिहार प्रांत के मोतीहारी के लिए निकले एक ट्रक को एनएच-727 पर बिहार के लौरिया थाना क्षेत्र में चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूट लिया। लौरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। चालक सदमे में बताया जा रहा है।
खड्डा कस्बे के व्यवसायी संजय अग्रवाल कोल्डड्रिंक का थोक व्यापार करते हैं। इनके यहां से बिहार सहित कई जगह पर माल सप्लाई होता है। इसी क्रम में बुधवार की देर रात में ट्रक पर लगभग पांच लाख रुपये का शीतल पेय लोड किया गया। उसे लेकर खड्डा क्षेत्र के वाहन स्वामी मानवेंद्र सिंह मोतीहारी के लिए निकले थे। भोर में लौरिया व बेतिया के बीच मठिया गांव के पास चार पहिया वाहन से आए अपराधियों ने ओवरटेक कर लिया। बदमाशों ने ट्रक रोक लिया और चालक को मारपीट कर बंधक बना लिया। उसके बाद पूर्वी चंपारण जनपद सीमा में जगदीशपुर अरेराज मार्ग पर चालक को फेंककर भाग गए। किसी तरह चालक ने इसकी सूचना संजय अग्रवाल को दी। इसके बाद बृहस्पतिवार को लौरिया थाने में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। बिहार पुलिस छानबीन कर रही है। ट्रक में लगे ट्रैकर डिवाइस के जरिए पुलिस शीघ्र ही ट्रक को बरामद कर लेने की बात कह रही है।
लौरिया के थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जीपीएस सिस्टम को ट्रैककर गाड़ी बरामद करने के लिए छापा मारा जा रहा है। शीघ्र ही ट्रक बरामद कर लिया जाएगा।