फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   middle-aged dies after falling in canal

नहर में गिरने से अधेड़ की मौत

Thu, 07 Jul 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
middle-aged dies after falling in canal
नहर में गिरने से अधेड़ की मौत
विज्ञापन

बेटी के घर आए थे हरिवंश यादव
मथौली बाजार (कुशीनगर)। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मथौली बाजार स्थित किसान इंटर कॉलेज के पास बुधवार को पुल से नहर में गिरने से अधेड़ की मौत हो गई। वह बेटी के घर आए थे।

जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय हरिवंश यादव हाटा कोतवाली क्षेत्र के रजही गांव के रहने वाले थे। उन्होंने बेटी की शादी फरदहां गांव के सोहन यादव के साथ की थी। सोहन परिवार के साथ मथौली बाजार में किराए के मकान में रहते हैं। सुबह हरिवंश नहर की तरफ टहलने गए थे। इसके बाद पुल पर बैठ गए। अचानक वह नहर में गिर गए। उन्हें नहर में गिरते समय एक व्यक्ति ने देख लिया और शोर मचाने लगा। लोगों की भीड़ जुट गई। हरिवंश को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। सोहन यादव भी घटनास्थल पर पहुंच गए। कसया थाने के एसएचओ अनिल कुमार उपाध्याय ने कि बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed