फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Memorandum submitted to expose Jairam murder case

जयराम हत्याकांड के पर्दाफाश के लिए सौंपा ज्ञापन

Sat, 02 Jul 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to expose Jairam murder case
सर्राफा व्यवसायी जयराम वर्मा की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौं - फोटो : KUSHINAGAR
जयराम हत्याकांड के पर्दाफाश के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पटेरवा थानाक्षेत्र के नरायनपुर कोठी में आभूषण व्यवसायी जयराम वर्मा की हुई हत्या के पर्दाफाश के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। अगुवाई कांग्रेस नेता मोहम्मद जहीरुद्दीन कर रहे थे।
कांग्रेस नेता मोहम्मद जहीरुद्दीन ने कहा कि नरायनपुर कोठी में छह जून को सर्राफा व्यापारी जयराम वर्मा की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का पर्दाफाश कर चार दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक हत्या का पर्दाफाश नहीं किया गया। इससे व्यापारियों में असुरक्षा है। 23 जून से ही पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू कार्यकर्ताओं के साथ धरना दे रहे हैं, फिर भी हत्या में शामिल आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में अब्दुल हामिद अंसारी, मंटू प्रजापति, सूरज, मुर्तुजा अंसारी, नौशाद वकार, अर्जुन कश्यप, संतोष वर्मा, धनराज पटेल, विश्वजीत, लियाकत, अनिल यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed