फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mejor action against lekhpal, 314 suspended

कुशीनगर में आंदोलित 314 लेखपाल निलंबित, एफआईआर दर्ज कराई गई

Fri, 20 Dec 2019 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
mejor action against lekhpal, 314 suspended
कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे लेखपाल संघ के सदस्य। - फोटो : KUSHINAGAR
कुशीनगर में आंदोलित 314 लेखपाल निलंबित
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देने वाले लेखपालों के खिलाफ एसडीएम सदर ने कराई एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पिछले डेढ़ माह से आंदोलनरत लेखपालों के खिलाफ शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई। कार्य बहिष्कार कर हड़ताल कर रहे जिले के 314 लेखपालों को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे सभी लेखपालों के खिलाफ एसडीएम सदर ने पडरौना कोतवाली में खुद तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। यही नहीं हड़ताली लेखपालों को बर्खास्तगी की नोटिस जारी करते हुए डीएम ने मंडलायुक्त गोरखपुर को रिपोर्ट भेजी है।
एडीएम विंध्यवासिनी राय ने बताया कि जनपद में कुल 325 लेखपाल तैनात हैं। इनमें से 314 नियमित रूप से हड़ताल पर हैं। इन हड़ताली लेखपालों के खिलाफ नो वर्क नो पे के आधार पर ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई दो दिन पहले ही की जा चुकी है। इसके बावजूद लेखपाल ड्यूटी पर नहीं लौटे और कलेक्ट्रेट परिसर में ही अनवरत धरना-प्रदर्शन करते रहे। जनपद में निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन जारी रखा। ऐसे में मंडलायुक्त गोरखपुर के निर्देशानुसार हड़ताली 314 लेखपाल शुक्रवार को निलंबित कर दिए गए। एडीएम ने बताया कि जो लेखपाल शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे, उनके खिलाफ एसडीएम सदर रामकेश यादव ने पडरौना कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश भर में निषेधाज्ञा लागू है, जिसका लेखपाल लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। पिछले दिनों मंडलायुक्त ने लेखपालों को हड़ताल और धरना-प्रदर्शन बंद करने की गुजारिश की थी। लेखपालों के ड्यूटी पर वापस न लौटने पर उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी दी थी। उनके आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट मंडलायुक्त को प्रेषित कर दी गई है। इससे पहले लेखपालों की सेवा बाधित करने, एस्मा और आरोप पत्र प्रेषित करने की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed