फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   meeting on plantation

हर विभाग पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करे

Fri, 10 Jun 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
meeting on plantation
हर विभाग पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करे
विज्ञापन

एडीएम ने खोदे गए गड्ढों की प्रगति की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं अमृत वन महोत्सव के संबंध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम देवी दयाल वर्मा ने की।
पौधरोपण के लिए जनपद कुशीनगर में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष विभागवार खोदे गए गड्ढों की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रभागीय वनाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विभागों को खोदे गए गड्ढों के संदर्भ में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष 80 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति कर ली गई है। बैठक में पौधरोपण की कार्य योजना की समीक्षा हुई। प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि जुलाई के प्रथम सप्ताह से शुरू पौधरोपण का वृहद कार्यक्रम 15 अगस्त तक चलेगा। हर विभाग पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करे। एडीएम ने कहा कि पूर्व में जो पौधे लगाए गए हैं, उनकी वर्तमान स्थिति को भी देखा जाए व आगे लगाए जाने वाले पौधों को सुरक्षित रखने की भी व्यवस्था की जाए। सितंबर महीने में इसका निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने जियो टैगिंग पर बल देते हुए बताया कि आवश्यक रूप से जियो टैगिंग करवाया जाए । इसी क्रम में प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर गांव में 75 पौधे लगाए जाएंगे जो 21 प्रजातियों के होंगे। इसकी सुरक्षा ग्राम पंचायत करेगी।
विज्ञापन

नमामि गंगे के बारे में कहा गया कि कुशीनगर में तीन बड़ी नदियां हैं। बड़ी गंडक, छोटी गंडक और बांसी। जहां-जहां नदियों में नाले का पानी जा रहा है, उन जगहों का चयन कर लिया जाए। ताकि नाले के पानी का नदियों में जाने से पहले स्वच्छ किया जा सके। नदियों के किनारे 10 किलोमीटर आसपास जैविक खेती को भी प्रोत्साहित करने की बात की गई। प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि मोर क्रॉप पर ड्रॉप से मोर इनकम पर ड्रॉप की अवधारणा पर बल दिया जाए। जनपद के विभिन्न घाटों पर हाट के आयोजन से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा और वे स्थानीय संस्कृति से भी जुड़े रहेंगे। इस दौरान डीपीआरओ अभय यादव, एसडीएम तमकुही राज व्यास नारायण, एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, एसडीएम भावना सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed