फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Medical college design ready

मेडिकल कॉलेज का डिजाइन तैयार

Sat, 06 Feb 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Medical college design ready
मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का प्रस्तावित मुख्य गेट। - फोटो : KUSHINAGAR
मेडिकल कॉलेज का डिजाइन तैयार
विज्ञापन

पडरौना। जनपद मुख्यालय पर प्रस्तावित राजकीय मेडिकल कॉलेज का अस्पताल 250 बेड का होगा। लोक निर्माण विभाग इसका निर्माण कराएगा। जिला अस्पताल और कलेक्ट्रेट की खाली जमीन पर अस्पताल भवन का निर्माण होना है। इसकी डिजाइन शासन से आ गई है। निर्माण शुरू होने से पहले जिला अस्पताल परिसर में स्थित कुछ भवनों को ध्वस्त कराया जाएगा। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग और कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक होनी है। उसके बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
वित्तीय वर्ष 2020-21 में केंद्र सहायतित योजना (फेज-3) के अंतर्गत जनपद में राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराने के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिली है। जिला अस्पताल से संबद्ध राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाना है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सदर तहसील क्षेत्र के रामपुर मटिहनिया गांव में 13 एकड़ जमीन पर मेडिकल कॉलेज के लिए भवन बनना है। वहां छात्रों की पढ़ाई होगी, जबकि जनपद मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग को आवंटित सरकारी आवासों की अवशेष तीन एकड़ जमीन पर चिकित्सा कर्मियों का आवास और कलेक्ट्रेट के पीछे जिला अस्पताल से लगी लगभग दो एकड़ जमीन पर अस्पताल का निर्माण होगा। यह अस्पताल जिला अस्पताल से अटैच होगा। इसके लिए जिला अस्पताल परिसर में स्थित कुछ भवनों को ध्वस्त कराया जाएगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर पुनरीक्षित लागत 320.2062 करोड़ रुपये है। एक दिसंबर-2020 को व्यय वित्त समिति की बैठक के बाद 281.4501 करोड़ रुपये शर्तों के साथ अनुमोदित कर दिए गए थे। उसके बाद अब राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को कार्यदायी संस्था नामित भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर हो जाएगा 500 बेड की क्षमता का अस्पताल
जिला मुख्यालय पर 150 बेड का संयुक्त जिला चिकित्सालय और 100 बेड का एमएमसीएच (मॉडर्न मैटर्निटी एंड चाइल्ड हेल्थ) विंग पहले से है। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज का अस्पताल भी 250 बेड का होगा। इसके पूरा हो जाने पर जनपद मुख्यालय पर ही अत्याधुनिक संसाधनों से लैस 500 बेड के तीन बड़े सरकारी अस्पताल हो जाएंगे, जिसका लाभ जनपद के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराने के लिए लोक निर्माण विभाग कार्यदायी संस्था नामित की गई है। उसे निर्माण शुरू कराने से पहले अभी अस्पताल परिसर में स्थित कुछ भवनों को ध्वस्त कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ इसे लेकर शीघ्र बैठक होगी। उसके बाद कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्रस्तावित भवनों की डिजाइन बनकर आ गई है।
डॉ. बजरंगी पांडेय,
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed