फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MCH wing of district hospital also operational

अब नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी, चार ऑक्सीजन प्लांट चालू

Wed, 22 Sep 2021 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
MCH wing of district hospital also operational
जिला अस्पताल का एमसीएच विंग भी चालू
विज्ञापन

छितौनी, सपहां और सेवरही में भी ऑक्सीजन प्लांट चालू
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। कोरोना महामारी और ऑक्सीजन की किल्लत पर काफी हद तक नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन तैयार है। कोरोना महामारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए कोविड हॉस्पिटल में ऑक्सीजन से युक्त 40 बेड का वार्ड तैयार कर लिया गया है। कोविड हॉस्पिटल (लेवल-2) में दो ऑक्सीजन प्लांट चालू कर दिया गया है। इसके अलावा जिला अस्पताल में भी दो ऑक्सीजन प्लांट चालू हो गया हैं। इनसे जनरल वार्ड, पीआईसीयू, एसएनसीयू और इमरजेंसी कक्ष की ऑक्सीजन पाइपलाइन को जोड़ा गया है, जहां से आवश्यकता के अनुरूप मरीजों को ऑक्सीजन मिल सकता है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में पडरौना शहर ही नहीं, जिलेभर में ऑक्सीजन की किल्लत रही। जिला अस्पताल की इमरजेंसी से लेकर कोविड हॉस्पिटल तक भर्ती मरीजों में बहुत से लोगों ने ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ दिया था।
स्थिति जब संभली तो जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों ने सबसे पहले ऑक्सीजन की कमी दूर करने का निर्णय लिया। नगरपालिका चेयरमैन विनय जायसवाल के प्रयास से 280 लीटर प्रति मिनट, पीएम केयर फंड, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य तथा मिशन ऑक्सीजन नाम के एनजीओ के माध्यम से 500-500 लीटर क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट के लिए बजट उपलब्ध कराया गया। कोविड हॉस्पिटल में 280 लीटर प्रति मिनट 500 लीटर क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है, जबकि शेष दो ऑक्सीजन प्लांट जिला अस्पताल में लगाए गए हैं। इनसे ऑक्सीजन की आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है। इसके अतिरिक्त खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी के प्रयास से 600 लीटर प्रति मिनट की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगवाया गया है।
विज्ञापन

चाइल्ड वार्ड की परेशानी हुई दूर
जिला अस्पताल स्थित चाइल्ड वार्ड पहले 25 बेड था, जहां मरीज बढ़ने पर एक-एक बेड पर दो से तीन बच्चों को भर्ती कर इलाज करना पड़ता था, लेकिन अब इस वार्ड को पांच मंजिल कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहां भरपूर जगह और बेड होने की वजह से मरीजों को भर्ती करने की समस्या नहीं रह गई है। एक बेड पर एक मरीज भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चार ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं। इन्हें अब चालू कर दिया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को अब ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।
-डॉ. एसके वर्मा, सीएमएस
पडरौना के अलावा छितौनी, सपहां और सेवरही में भी एक-एक ऑक्सीजन प्लांट लगवाया गया है, जहां से ऑक्सीजन की आपूर्ति चालू करा दी गई है। जिला अस्पताल में मरीजों की परेेशानी को देखते हुए चाइल्ड वार्ड को कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है।
- एस. राजलिंगम, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed