फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Married woman's body found hanging from the ceiling

छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 20 Feb 2022 10:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from the ceiling
गुड़िया की फाइल फोटो। - फोटो : KUSHINAGAR
छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

ससुराल के लोग घर छोड़कर हुए लापता
मथौली बाजार (कुशीनगर)। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गांव अजीजनगर गांव के खपरधिक्का टोला में रविवार सुबह एक विवाहिता का शव छत के कुंडे से लटका मिला। ससुराल के लोग घर छोड़कर लापता हो गए। गांव के किसी व्यक्ति ने विवाहिता के परिजनों को सूचना दी। उनके पहुंचते ही चीत्कार मच गई।
कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के शिवपुर डीह गांव निवासी मुनीब पटेल ने बताया कि 23 वर्षीय बेटी गुड़िया की शादी 30 नवंबर 2020 को कप्तानगंज थानाक्षेत्र के अजीजनगर गांव के खपरधिक्का टोला निवासी कमलेश पटेल से की थी। सुबह गुड़िया का शव घर में छत के एक कुंडे में फंदे से लटकता मिला। गुड़िया के पिता मुनीब पटेल ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गुड़िया के पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, जान से मारने की धमकी देने, दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाने के एसओ सुधीर कुमार सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया। सीओ कसया पीयूष कांत राय ने बताया कि तहरीर मिल गई है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed