फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   married couple found dead in room in kushinagar

कमरे में मृत मिले दंपती: चार माह पहले किया था प्रेम विवाह, भाभी बोली- कई दिनों से दोनों में हो रही थी नोकझोंक

Sat, 30 Apr 2022 06:54 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मथौली बाजार (कुशीनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मथौली बाजार (कुशीनगर) Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 30 Apr 2022 06:54 PM IST
सार

सीओ पीयूष कांत राय ने बताया कि स्थिति देखने से तो लग रहा है कि आत्माहत्या है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
married couple found dead in room in kushinagar
मृतक संजीव और नीतू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया उर्फ अकटहां में शनिवार को पति-पत्नी का शव घर में दोपहर 12 बजे देखा गया। विद्यालय से पढ़कर आने के बाद मृतक की भतीजी ने शव देखकर अपनी मां को सूचना दी। उसकी मां कमरे में गई तो शव देखकर वह जोर से चीख पड़ी। कुछ ही देर बाद वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मठिया उर्फ अकटहां गांव के निवासी संजीव साहनी (22) पुत्र ओमप्रकाश साहनी की शादी 15 जनवरी 2022 को गोरखपुर जिले के गुलहरिया थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की निवासी नीतू साहनी (19) से हुई थी। कहा जा रहा है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद कुछ दिन घर रहने के पश्चात दोनों अपने ससुर के पास मध्य प्रदेश चले गए थे। चूंकि ससुर कोयले के खदान में काम करते हैं, वहीं रहने लगे थे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि संजीव की पत्नी नीतू, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। उसकी परीक्षा 13 अप्रैल से थी। इसलिए दोनों पांच अप्रैल को मध्यप्रदेश से अपने घर मठिया उर्फ अकटहां आ गए थे। पता चला कि पेपर टल गया है । इसलिए घर पर ही रहते थे। संजीव की भाभी उषा ने बताया कि संजीव और नीतू अमन चैन से रहते थे। पिछले कई दिनों से दोनों में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शनिवार को जब उनकी पुत्री निकुंज, जो कक्षा तीन की छात्रा है, विद्यालय से पढ़कर घर आयी तो टीवी देखने उनके कमरे में गई। वहां जाकर शोर मचाई, तब इस घटना का पता चला। दोनों के शव कमरे में पड़े हुए थे। घटना की जानकारी होने पर कप्तानगंज थाने के एसओ अनिल कुमार उपाध्याय और सीओ कसया पीयूष कांत राय मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद शवों को कब्जे में लिया और पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। इसके बाद एएसपी रितेश कुमार सिंह ने भी मौके पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

इस संबंध में एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतक पति-पत्नी का मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। मोबाइल में फंदा लगाने के संबंध में फोटो या वीडियो क्लिप होने की बात की जा रही है, लेकिन मोबाइल लॉक होने के कारण सर्विलांस में लगाने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


सीओ पीयूष कांत राय ने बताया कि स्थिति देखने से तो लग रहा है कि आत्माहत्या है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। संजीव साहनी चार भाइयों में सबसे छोटा था। चार भाइयों में एक विदेश रहता है और तीन अपने पिता जो मध्यप्रदेश में रहते हैं, उनके साथ रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed