फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Markets decorated, crowds of people started gathering

सज गए बाजार, लोगों की उमड़ने लगी भीड़

Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Markets decorated, crowds of people started gathering
होली पर्व पर रंग गुलाल की खरीदारी करती महिला। - फोटो : KUSHINAGAR
सज गए बाजार, लोगों की उमड़ने लगी भीड़
विज्ञापन

पडरौना। गांव हो या कस्बा, हर जगह होली की तैयारी शुरू हो गई है। रंग, पिचकारी, मिठाई, कपड़े की दुकानें सज गई हैं। महिलाएं बढ़ चढ़कर खरीदारी करने पहुंचने लगी हैं। बच्चे भी पिचकारी खरीदने में आगे हैं। इससे बाजार सुबह से लेकर रात गुलजार रहता है। बुधवार को पडरौना में दिनभर जाम की स्थिति बनी रह रही है। रंगों का त्योहार होली परिवार के साथ मनाने के लिए लोग घर पहुंचने लगे हैं।
पडरौना शहर सहित कसया, हाटा, तमकुुहीराज, फाजिलनगर, खड्डा, कप्तानगंज सहित चौराहों पर कपड़े के बाजार सज गए हैं। सफेद कुर्ता-पायजामा से लेकर फैंसी कपड़ों की बाजार में भरमार है।
विज्ञापन

होली रंगों का त्योहार है। एक-दूसरे को रंग लगाना, अबीर-गुलाल लगाकर मिलना भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। ऐसे में रंग-गुलाल से लेकर पिचकारी की दुकानें भी जिले भर में सज गई हैं। अलग-अलग तरह की पिचकारी की बच्चे खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, गुझिया से लेकर चिप्स, पापड़ की दुकानें भी सज गई हैं। दुकानदार विजय ने बताया कि होली पर इस बार अच्छी खरीदारी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार मोदी-योगी पिचकारी की मांग बाजार में ज्यादा है। दुुकानदार अनमोल, दिव्यांश, छोटे, संतोष आदि का कहना है कि इस बार पिचकारी पिछले साल की अपेक्षा महंगी हैं। पिट्ठू टैक 140 से 500 रुपये, मोदी-योगी की पिचकारियों का दाम 20 रुपये से शुरू हैं। प्रेशर गन पिचकारी 80 से 600 रुपये तक की कीमत पर उपलब्ध है। जानवरों की आकृति वाली पिचकारी भी हैं।
इस साल दोगुने मूल्य पर बिक रही खाद्य सामग्री
पडरौना। रंगों के त्योहार होली पर सभी के घरों में अच्छे पकवान बनाए जाते हैं। इस पर्व पर लोग एक दूसरे के घर जाकर पकवान खाते हैं और रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना देते हैं। गृहिणियों का कहना है कि पिछले साल के सापेक्ष इस साल खाद्य सामग्री की कीमत में दोगुुनी बढ़ोतरी हुई है।
00000
होली के त्योहार पर कई प्रकार के पकवान बनाती हूं। इसमें सरसों के तेल की खपत ज्यादा होती है। पिछले साल के सापेक्ष इस साल सरसों के तेल का दाम बढ़ गया है। इस बार 180 से 190 रुपये प्रति लीटर तक मिल रहा है।
मनोरमा देवी
पिछले साल रिफाइन ऑयल का दाम 90 रुपये प्रतिलीटर था। इस साल दाम बढ़कर 190 रुपये हो गया है। इस साल होली पर रिफाइन ऑयल का दाम दोगुना हो गया है।
मधु देवी
000000
होली के त्योहार में तरह-तरह के व्यंजन बनाया जाता है। मीठा पकवान में चीनी की भूमिका रहती है। पिछले होली में चीनी का मूल्य 32 रुपये प्रति किलो था। इस बार 40 से 42 रुपये हो गया है।

स्नेहलता देवी
इस बार होली के त्योहार पर खाद्य सामग्री के मूल्य में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल मैदा 20 रुपये प्रति किलोग्राम खरीद कर लाई थी। इस साल 30 रुपये प्रति किलोग्राम है। मैदा के मूल्य में पिछले साल के सापेक्ष प्रति किलो दस रुपये बढ़ा है।
प्रियंका गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed