फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   market will be closed where there will be more corona cases

कुशीनगर में जहां कोरोना केस अधिक होंगे, वहां बंद कराया जाएगा बाजार

Thu, 03 Jun 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
market will be closed where there will be more corona cases
कुशीनगर में जहां कोरोना केस अधिक होंगे, वहां बंद कराया जाएगा बाजार
विज्ञापन

पडरौना। विकास भवन स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर में बृहस्पतिवार को डीएम की अध्यक्षता में कोविड मामले की नियमित समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने एएसपी को नकली सैनिटाइजर के मामले में आरोपी फार्मासिस्ट पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके अलावा, जहां कोविड के केस अभी भी अधिक आ रहे हैं, वहां बाजार को बंद कराने का भी निर्देश दिया गया।
डीएम एस राजलिंगम ने समीक्षा बैठक के दौरान एएसपी और एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि कुछ जगहों पर कोविड के मामले अधिक हैं, वहां बाजार बंद रहेंगे। कोविड के मामले अधिक होने पर सेवरही, फाजिलनगर तथा पडरौना नगर के गांधीनगर मोहल्ले में बाजार बंद रखने का निर्देश दिया गया है। डीपीओ को निर्देश दिया कि ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जाना चाहिए, जिनके मां-बाप की कोविड से मृत्यु हुई हो। डीपीआरओ से प्रवासी मजदूर, ठेला, रेहड़ी व खोमचे वालों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट पाइपलाइन, लैब, वेंटिलेटर की प्रगति संबंध में सीडीओ से जानकारी ली। इसके बाद सीएमओ को टीकाकरण केंद्र पर आयुष्मान कार्ड, किसान कार्ड के लिए लोगों को प्रेरित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने पिछले दिनों कोविड अस्पताल में मिलावटी सैनिटाइजर आपूर्ति के आरोप में जेल भेजे गए फर्मासिस्ट के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के लिए भी निर्देशित किया। इस दौरान एएसपी एपी सिंह, सीएमओ नरेंद्र गुप्ता, एसडीएम रामकेश यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed