फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   market was brightness DHanteras

धनतेरस पर गुलजार रहा बाजार, करोड़ों का हुआ कारोबार

Tue, 02 Nov 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
market was brightness DHanteras
धनतेरस पर गुलजार रहा बाजार, करोड़ों का हुआ कारोबार
विज्ञापन

आभूषण, आटोमोबाइल, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर देर रात तक रही ग्राहकों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। धनतेरस के मौके पर मंगलवार को शहर से लेकर गांव तक करोड़ों का कारोबार हुआ। एक दिन में ही करीब तीन हजार बाइक बिक गईं। इलेक्ट्रानिक उपकरण, सराफा, बर्तन, टीवी, बाइक, कार खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। देर रात तक ग्राहक दुकानों पर खरीदारी करते रहे। दुकानों पर इस कदर भीड़ थी कि दुकानदारों को एक पल भी फुरसत नहीं मिल सकी। शहर से लेकर गांव तक उत्सव जैसा माहौल रहा।
दो करोड़ के बिक गए आभूषण
धनतेरस पर आभूषणों की खरीदारी के लिए बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ रही। महिलाएं व युवतियां नए-नए डिजाइन के बने आभूषण पसंद कर खरीदती रहीं। जिले में लगभग दो करोड़ रुपये की ज्वेलरी की बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्राहकों की भीड़ देख सर्राफा कारोबारी भी प्रसन्न नजर आए। आभूषण व्यवसायी अतुल जायसवाल, राजू जायसवाल, सिद्घांत गुप्ता आदि ने बताया कि धनतेरस के लिए जिले के सराफा कारोबारियों ने कोलकाता, कोयंबटूर व मुंबई की मशहूर डिजाइन वाली ज्वेलरी मंगाई थी।
विज्ञापन

खूब बिकीं बाइकें, करीब 22 करोड़ के व्यापार का अनुमान
जिले में बाइक की खरीदारी को लेकर एजेंसियों पर लोगों का सुबह से तांता लगा रहा। शहर और ग्रामीण इलाकों के सब डीलरों के पास ग्राहक मनपसंद बाइक खरीदते दिखे। हीरो, टीवीएस और बजाज की एजेंसियों पर बाइक खरीदने वालों की भीड़ रही। मंगलवार को बाइक खरीदने के लिए पहुंचने वाले दाम जानने के बजाए सीधे खरीदने पर जोर दे रहे थे। हालांकि एजेंसियों ने ग्राहकों के लिए विशेष व्यवस्था कर रखी थी। शोरूम के अंदर और बाहर बाइक खड़ी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजाज, हीरो और टीवीएस में एजेंसी संचालकों ने अधिकांश बाइक को पहले से ही फिटिंग करके रखा था। एजेंसी पर पहुंचने वाले ग्राहक को सिर्फ रुपये जमा करने और कागज की औपचारिकता पूरी करनी थी। जिले में टीवीएस, हीरो, बजाज, होंडा की करीब तीन हजार बाइक बिक गईं। कार की एजेंसियों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी गई। आटोमोबाइल के व्यापारी आनंद कुमार गुप्ता उर्फ बसूकी भाई, दिनेश कुमार पांडेय, जन्मेजय मिश्र, प्रदीप और शीवेश मिश्र बताया कि जिले में करीब 10 करोड़ के व्यापार का अनुमान लगाया जा रहा है।
स्मार्ट टीवी, फ्रीज की भी हुई खरीदारी
इलेक्ट्रानिक उपकरणों की दुकानों पर नए फंक्शन में आई स्मार्ट टीवी व फ्रीज की खूब बिक्री हुई। धनतेरस पर दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रही। दुकानों के प्रवेश द्वार पर ऑफर, छूट व नए आइटमों की जानकारी देने के लिए अलग से काउंटर बनाए गए थे। वहां पहुंचने पर पहले ग्राहकों को इसकी जानकारी दी जा रही थी। इसके बाद उन्हें दुकान में प्रवेश दिया जा रहा था। इलेक्ट्रानिक्स दुकानदारों के अनुसार स्मार्ट टीवी व फ्रीज पर लोग ज्यादा जोर दे रहे थे। शहर में इलेक्ट्रानिक उपकरण का व्यापार 50 लाख के पार रहा। बुकिंग के साथ ही नगद भुगतान कर ग्राहकों ने खरीदारी की।
तीन करोड़ के पार गया बर्तन का बाजार
धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी को लेकर कसेरा टोली, कोतवाली रोड, गुदरी बाजार, साहबगंज, मेन बाजार में ग्राहकों का रेला लगा रहा। पीतल, तांबे, स्टील के बर्तनों के साथ इंडक्सन, थ्री इन वन कूकर व शाही बर्तनों की खूब मांग रही, जबकि तांबा व पीतल के बर्तन की खरीदारी में महज पूजन-अर्चन वाले बर्तनों की मांग रही। दुकानों पर ग्राहकों का रेला देखकर बर्तन व्यापारी सुबह से ही उत्साहित दिखे। इस बार धनतेरस के पर्व पर व्यापारियों ने नए वेराइटी के बर्तन मंगा रखे थे। कसेरा टोली के बर्तन व्यापारी स्पर्श कसेरा ने बताया कि धनतेरस पर सुबह से शाम तक लगी ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बर्तन कारोबार भी उछाल पर रहा।
सूरत की साड़ियों को जयपुरिया लहंगा-चुनरी ने दी मात
धनतेरस पर शहर के धर्मशाला रोड स्थित में जयपुरिया लहंगा व मायानगरी की चुनरी ने सूरत की सितारा जड़ी साड़ियों को मात दे दी। महिलाओं की पसंद जहां इस बार लहंगा-चुनरी रही तो वहीं युवाओं को लेनिन की शर्ट व पैंट खूब भाए। बाजार में सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। कपड़ा व्यापारी धनतेरस के पर्व की तैयारी को लेकर जयपुर, पुणे, सूरत से महिलाओं एवं पुरुषों के लिए नए फैशन के अनुरूप कपड़े लाए थे। सुबह करीब दस बजे के बाद ग्राहकों का रेला उमड़ने लगा।
खूब बिकीं मोबाइल और लैपटॉप
धनतेरस पर मोबाइल के मार्केट में भी धूम मची रही। मोबाइल विक्रेता अजमल अंसारी, राजकुमार जायसवाल, शहदाब अहमद और समर ने बताया कि सुबह शटर खुलने के महज चंद मिनट बाद से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी। शुरुआत में बुकिंग वाले ग्राहकों के आने का सिलसिला जारी रहा। दोपहर बाद बाजारों की रौनक बढ़ने लगी। राजेश्वरी मार्केट, बेलवाचुंगी, धर्मशाल रोड, रामकोला रोड सहित सभी छोटी-बड़ी दुकानों पर ग्राहक अपने पंसद की मोबाइल की डिमांड करते रहे।

देसी झालरों से चकाचौंध रहा बाजार
धनतेरस पर देसी झालरों की चकाचौंध में चाइनीज झालरों का बाजार फीका रहा। 25 से लेकर पांच सौ रूपये तक के झालर व ट्यूब लाइट, एलईडी लाइट, लालटेन, रडार समेत कई प्रकार के आइटमों की जमकर खरीदारी हुई। दुकानदारों के मुताबिक शहर से गांव तक 30 लाख से अधिक की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed