फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mangal sutra snatched from auto

Kushinagar News: सफर के दौरान महिला का मंगल सूत्र उड़ाया, गांव वालों ने पीटा

Sat, 29 Jul 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 29 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
mangal sutra snatched from auto
फोटो समाचार
विज्ञापन


मंगल सूत्र चोरी करने वाली देवरिया की रहने वाली हैं दोनों महिलाएं
पुलिस ने दर्ज किया केस, सिसवा महंथ कुटी के पास पकड़ी गईं
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। यात्रा के दौरान यात्रियों का गहना और सामान चोरी करने वाली दो महिलाओं को गांव वालों ने दबोच लिया। तलाशी में मंगल सूत्र मिलने के बाद लोगों ने दोनों महिलाओं की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों महिलाओं पर केस दर्ज कर लिया है।
कसया से देवरिया जाने वाले प्राइवेट वाहनों में सफर के दौरान यात्रियों के गले की चेन, कान का झुमका और सामान चोरी होना आम बात हो गई थी। चोरी के शिकार हुए यात्री वाहन चालकों पर चोरी का आरोप मढ़ रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को कसया थाना क्षेत्र की रिंजू देवी पत्नी महेंद्र देवरिया जाने के लिए टेंपो में सवार हुईं। ओवरब्रिज के पास चार अन्य महिलाएं भी टेंपो में तरकुलवा जाने के लिए बैठीं। कुछ दूरी पर दो महिलाएं टेंपो से उतर गईं और दो महिलाओं ने सिसवा महंथ कुटी गांव के समीप उतरने के लिए टेंपो रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनौली रामनगर निवासी टेंपो चालक सन्नी ने दोनों महिलाओं की करतूत शीशे में देखी थी। महिलाओं के नीचे उतरते ही रिंजू से बोला कि अपनी चेन देख लीजिए, मुझ पर आरोप मत लगाइएगा। रिंजू ने देखा तो उसका मंगल सूत्र गले से गायब था। उसने दोनों महिलाओं को रोका और शोर मचाया। गांव वालों की भीड़ जुट गई।
लोगों ने दोनों महिलाओं का पर्स चेक किया तो एक के पर्स में गुटका और दूसरे के पर्स में रिंजू का मंगल सूत्र मिला। नाराज लोगों ने महिलाओं की पिटाई की। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को थाने लाई। इनकी पहचान पुलिस ने देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली के नरायनपुर गांव निवासी रीना पत्नी राज, मनीषा पत्नी करन के रूप में की।

रिंजू की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया। पुलिस की मानें, तो यात्रा के दौरान सामान और गहना चोरी करने वाला गिरोह है। इसमें कई महिलाएं शामिल हैं। इंस्पेक्टर डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि दोनों महिलाओं पर चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed