{"_id":"6adbb844d2434e5acc003027","slug":"man-falls-into-well-while-intoxicated-dies-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-170828-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नशे की हालत में कुएं में गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नशे की हालत में कुएं में गिरा युवक, मौत
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के चखनी भोज छपरा गांव में शुक्रवार की रात नशे की हालत में कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। कुएं में पानी नहीं था लेकिन दलदल में फंसने के कारण उसकी जान चली गई।
बदल छपरा निवासी रामषीश सिंह का पुत्र मनोज सिंह (35) शुक्रवार की रात नशे की हालत में घर पहुंचे थे। घर के दरवाजे के सामने स्थित कुएं की जगत पर बैठने के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गए। कुएं में पानी नहीं था लेकिन अंदर मौजूद दलदल में वह फंस गए। उस समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे घटना की जानकारी तत्काल नहीं हो सकी।
कुछ देर बाद आसपास के लोग रोज की तरह वहां बैठने पहुंचे। इस दौरान मोबाइल की रोशनी से कुएं में देखने पर उन्हें एक व्यक्ति का पैर दिखाई दिया। इसके बाद कुएं में किसी के गिरने की जानकारी हुई। लोगों ने युवक को बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है।