{"_id":"6ad132363261cc16af0a181b","slug":"mahima-an-eighth-grade-student-becomes-a-beo-for-a-day-kushinagar-news-c-205-1-ksh1023-170234-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कक्षा आठवीं की महिमा बनीं एक दिन की बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कक्षा आठवीं की महिमा बनीं एक दिन की बीईओ
विज्ञापन
दुदही। उच्च प्राथमिक विद्यालय दुदही की कक्षा आठ की छात्रा महिमा सिंह बृहस्पतिवार को एक दिन की दुदही बीईओ बनीं। बीईओ बनने के बाद उन्होंने बीआरसी कर्यालय में बैठक कर विभागीय कार्यों की जानकारी ली।
दुदही बीईओ रीता गुप्ता ने बताया कि एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी महिमा सिंह ने पद भार ग्रहण करने के बाद कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर जनार्दन प्रजापति से कार्मिक उपस्थिति पंजिका मंगाकर अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने अजीत सिंह कुशवाहा से यू डायस संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कलीम अंसारी से विद्याज्ञान योजना की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।
बीईओ ने बताया कि मिशन शक्ति फेज छह का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता विकसित होगा। बालिकाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से जोड़ने पर उनमें प्रशासनिक कार्यों को समझने और भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक नूर मोहम्मद, सत्येंद्र सिंह, अनंत अग्रवाल, रहमतुल्लाह आदि मौजूद रहे।