{"_id":"631a2e847e77d5618f17305c","slug":"lord-krishna-took-incarnation-to-destroy-evils-kushinagar-news-gkp449839685","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुराइयों का नाश करने के लिए भगवान कृष्ण ने लिया था अवतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुराइयों का नाश करने के लिए भगवान कृष्ण ने लिया था अवतार
विज्ञापन
कुशीनगर होटल में आयोजित बाल गोकुलम कार्यक्रम के तहत गुरु सम्मान करते संस्कार भारती के सदस्य।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुराइयों का नाश करने के लिए भगवान कृष्ण ने लिया था अवतार
पडरौना/टेकुआटार। कुशीनगर के एक होटल में बृहस्पतिवार को संस्कार भारती की तरफ से बाल गोकुलम-श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता, गुरु सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाली विभूतियों व प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बुराइयों का नाश करने के लिए अवतार लिया था।
उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने विविध रूप धारण कर बुराइयों का नाश किया। उनकी बाल लीलाएं मन भावन और जगत कल्याणकारी हैं। जिला संघ चालक डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि संस्कार भारती लोक कला के साथ भारतीय संस्कृति को संजोने का कार्य करती है। इस प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में विहानिका चौरसिया, अक्षत पाठक, राजबीर, कृष, आद्विक राय, बीरा, आद्विक मद्धेशिया और तरुण वर्ग में आराध्या पाठक, जिज्ञासा, अभिलाषा, समर्थ, आराध्या जायसवाल, आयुष, अर्थव, एंजल, आरकेश, अंशिका, आहिल ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इसके बाद सौम्या ने विभिन्न गीतों पर नृत्य किया। अंत में शिक्षा, चिकित्सा, समाज क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए आचार्य डॉ. उग्रसेन प्रताप शाही, डॉ. रामजी लाल श्रीवास्तव, डॉ. उमाकांत राय, यशोदा सिंह, शिवदत्त नारायण सिंह, रामाशीष शुक्ला, सुरेंद्र प्रसाद चंद, रामदयाल पटेल, चंद्रिका, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, भंते महेंद्र, आचार्य धर्म रक्षिता आर्य, आरके शाही विजय कुमार श्रीवास्तव को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इनके अलावा वीरा पांडेय, अक्षय पाठक, अद्वीक जायसवाल, आराध्या जायसवाल, आराध्या पाठक, अथर्व श्रीवास्तव को सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुति देने के लिए प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में डॉ. भावना गुप्ता, डॉ. सीमा गुप्ता, मेघना त्रिपाठी, यशोदा सिंह, प्रिया राय, डॉ. वीना गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने की। संचालन सह सचिव राजू मद्धेशिया ने किया। इस दौरान डॉ. रामायण सिंह, डॉ. योगेश्वर मद्धेशिया, डॉ. विजय मद्धेशिया, डॉ. संजय कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ. अमृतांशु शुक्ला, डॉ. रविशंकर सिंह, डॉ. नियम मौर्य, डॉ. ज्योत्सना पांडेय, शांभवी सिन्हा सहित कई लोग मौजूद रहे।