फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lord Bhaskar gave darshan from the cover of clouds

Kushinagar News: बादलों की ओट से भगवान भास्कर ने दिए दर्शन

Fri, 06 Jan 2023 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Lord Bhaskar gave darshan from the cover of clouds
शुक्रवार की शाम ढलने पर सड़कों पर पसर गया सन्नाटा। - फोटो : KUSHINAGAR
बादलों की ओट से भगवान भास्कर ने दिए दर्शन
विज्ञापन

शाम होते ही ठिठुरन से सिहर उठे लोग
पडरौना। ठंड से शुक्रवार को लोग ठिठुरे नजर आए। दोपहर बाद बादलों की ओट से भगवान भास्कर ने दर्शन दिए। इससे हल्की धूप निकली, लेकिन हवा चलने से लोग शाम ढलते ही घरों में कैद हो गए। इससे सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। दिन में काम से बाहर निकले लोग जगह-जगह अलाव सेंकते नजर आए। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान साढ़े आठ डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया।
बीते तीन दिनों से चल रही सर्द हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। शुक्रवार दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन उससे लोगों कोई विशेष राहत नहीं मिली। गलन से सुबह बाजार में चहल-पहल नहीं रही।
विज्ञापन

सेवरही विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि मौसम विभाग की तरफ से आने वाले पांच दिनों तक सुबह के समय कोहरे के साथ सर्द हवा चलने की उम्मीद है। इस बीच अधिकतम तापमान 18 से 19 और न्यूनतम तापमान छह से नौ डिग्री सेल्सियस तक बने रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान अवधि में छह से दस किलोमीटर की गति से पछुआ हवा चलने की उम्मीद है। इस वजह से अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed