फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   long line for voting

Kushinagar News: महिला मतदाताओं की लगी रही भीड़, महिला सुरक्षा के इंतजाम नहीं

Fri, 05 May 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 05 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
long line for voting
लाइन लंबी हो जाने पर थकहार के बैठ गए मतदाता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर पालिका पडरौना के बंधु छपरा प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर 12 बजे पुरुषों के सापेक्ष महिला मतदाताओं की भीड़ अधिक रही। महिला सुरक्षाकर्मी नहीं होने से महिलाओं की भीड़ को पुरुष सुरक्षाकर्मी नहीं संभाल पा रहे थे। यहीं हाल कई बूथों का रहा। शिकायत होने पर हर बूथ पर दो महिला सुरक्षाकर्मी की तैनाती की गई।
अधिक समय लगने के कारण मतदाता थककर अपने स्थान पर बैठ जा रही थीं। पडरौना नगर पालिका में 18 नए गांव शामिल किए गए हैं। इसमें बंधू छपरा, बकुलहा भी हैं। बृहस्पतिवार को नगर पालिका में पहली बार मतदान करने के लिए लोगों में उत्साह दिखा। सुबह से ही लाइन लगी रही। मतदान करने पहुंची विद्यावती, सावित्री, अनीता, माया, सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि नगर पालिका में गांव शामिल हुआ है। इसी उत्साह में मतदान करने आए हैं।
विज्ञापन

बताया कि दो घंटे से लाइन में लगे हैं। थक गए हैं। इसलिए भूमि पर बैठ गए। महिलाओं का कहना था कि पहले मतदान करने के बाद ही घर में जाकर भोजन बनाएंगे। महिलाओं की इतनी भीड़ है। आगे मतदान करने के लिए कई बार झड़प भी हो जा रही है। महिला सुरक्षाकर्मी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्ची की आड़ में पैसा बांटने पर हुआ विवाद
बंधू छपरा में एक प्रत्याशी के समर्थक मतदान पर्ची के नीचे पैसा बांट रहे थे। इसकी जानकारी अन्य प्रत्याशी के समर्थकों को हो गई। इस पर विवाद हो गया। सूचना पर मोबाइल पुलिस पहुंची तो समर्थक भाग चले। कुछ पार्टी के लोग अपना चुनाव चिह्न मतदान स्थल के पास लगाए हुए थे। उसे भी हटाया गया।


पानी का इंतजाम नहीं
मतदान करने के बाद शिव प्रसाद, राजेश, मनोहर, प्रमोद सहित अन्य ने बताया कि बूथ पर पानी पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। दो हैंडपंप में एक खराब है। पानी खराब आ रहा है। गर्मी का मौसम है। बूथ पर एजेंट से लेकर कई कर्मचारी व मतदाता पानी पीने के लिए परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed