फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   local wrestler dominated

दंगल में स्थानीय पहलवानों का दबदबा

Tue, 03 Dec 2019 06:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
local wrestler dominated
सेखुई खास गांव में आयोजित दंगल में पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ करते केन यूनियन छितौ? - फोटो : KUSHINAGAR
दंगल में स्थानीय पहलवानों का दबदबा
विज्ञापन

नेबुआ रायगंज के गुड्डू ने गाजीपुर के जगदीश को किया चित
सेखुई खास में धनुष यज्ञ के अवसर पर आयोजित हुई कुश्ती प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के सेखुई खास में धनुष यज्ञ के अवसर पर मंगलवार को आयोजित दंगल में स्थानीय पहलवानों का दबदबा रहा।
दंगल का शुभारंभ केन यूनियन छितौनी के चेयरमैन व कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया। दंगल में गोरखपुर, जौनपुर, बनारस, गाजीपुर के अलावा आसपास के गांवों पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। कुल 32 जोड़ कुश्ती हुई। इसमें सबसे चर्चित कुश्ती नेबुआ रायगंज के गुड्डू यादव व जगदीश गाजीपुर के बीच हुई। गुड्डू ने जगदीश को दो मिनट में आसमान दिखा दिया। विजय गोरखपुर व बलराम बनारस, सुनील बनारस व सुरेंद्र बिहार तथा संदीप मठिया व छोटू बसौली के बीच हुए मुकाबले भी रोमांचक रहे। पाथर गोरखपुर व किशोर बिहार के बीच कुश्ती बराबर रही। निर्णायक की भूमिका सुदर्शन यादव व समीर पहलवान ने किया। कार्यक्रम का संचालन पन्नेलाल यादव व राजेंद्र पाल ने किया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा की कुश्ती प्रतियोगिता भारत के प्राचीन खेलों में से एक है। यह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ाने का काम करती है।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान विश्राम कुशवाहा, संजीव सिंह, संदीप कुशवाहा, व्यास वर्मा ग्राम प्रधान नेबुआ रायगंज, संजय सिंह, हरेंद्र चौधरी, नुरुलयैन, प्रकाश चौहान, मोहन चौधरी, उमेश जायसवाल, बलराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed