फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Little gandak ridden body was found in the elderly

छोटी गंडक में डूबे बुजुर्ग का शव मिला

Sat, 14 Nov 2015 11:30 PM IST
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज (ब्यूरो)। छोटी गंडक के साहबगंज घाट पर शुक्रवार की शाम लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे बुजुर्ग का शव शनिवार को सुबह मिल गया। रात में पुलिस की ओर से नदी में जाल डलवाकर डूबे व्यक्ति की तलाश कराई गई, लेकिन अंधेरा होने की वजह से सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

सुबह लोगों ने नदी के किनारे तलाश करना शुरू किया तो डूबने वाली जगह से थोड़ी दूर आगे बुजुर्ग का शव दिखा। रामकोला थानाक्षेत्र के रामपुर बगहा निवासी शिवधर शुक्रवार की शाम लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के लिए छोटी गंडक के साहबगंज घाट पर गए थे। विसर्जन के पूर्व वह नदी में नहाने लगे। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जले गए। हालांकि साथ रहे लोगों ने काफी खोजबीन किया, लेकिन शिवधर का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

 जानकारी होने पर पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से भी खोजबीन कराया और नदी में जाल भी डाला गया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से सफलता नहीं मिली। शनिवार को सुबह उमाशंकर, रामप्रवेश, दीना, कैलाश, पंकज, सुग्रीव और सोहन आदि लोगों ने नदी में शिवधर को खोजना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग आठ बजे शिवधर का शव नदी के गहरे पानी में मिला। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो रोते-बिलखते नदी के किनारे पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed