फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Literature never becomes old: Chittaranjan

साहित्य कभी पुराना नहीं होता : चितरंजन

Tue, 29 Oct 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 29 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Literature never becomes old: Chittaranjan
पडरौना। उदित नारायण इंटर काॅलेज के सभागार में निराला शब्द सम्मान मंच की तरफ से पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन कर उन्हें सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डाॅ. चितरंजन मिश्र ने कहा कि दुनियाभर की हर वस्तुएं पुरानी पड़ जाती हैं, लेकिन साहित्य कभी पुराना नहीं होता। इसलिए साहित्यकारों को निडर होकर समाज की वास्तविक तस्वीर उकेरनी चाहिए।
विज्ञापन

डाॅ. रामदेव शुक्ल ने मैथिलीशरण गुप्त, महादेवी आदि कवियों का जिक्र करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम को डाॅ. उमाकांत राय, डाॅ. रामनरेश दुबे, डाॅ. प्रेमचंद सिंह, इंद्रजीत तिवारी निर्भीक, डाॅ. सुधाकर तिवारी, डाॅ. ममता मणि आदि ने संबोधित किया। इसके पूर्व अभिमन्यु पांडेय ''मन्नू'' की रचित दुनिया रंगमंच, दो पग, यही समय है। ओमप्रकाश द्विवेदी ''ओम'' की काव्य पुस्तक जीवन काव्य पथ, सत्य प्रकाश शुक्ल ''बाबा'' की कहानी संग्रह प्रतिशोध और डाॅ. संजय मिश्र की पुस्तक जनविश्वास के नायक (योगी आदित्य नाथ जी) का विमोचन किया गया। अंत में संस्था के महासचिव डाॅ. संजय मिश्र ने अतिथियों के प्रति आभार जतया। कार्यक्रम का संचालन अनुज कुमार ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान डाॅ. कालिंदी त्रिपाठी, आरडीएन श्रीवास्तव, जगदीश खेतान अग्रहार, जितेंद्र पांडेय जौहर, लीला पांडेय, आकाश महापुरी, भूपेंद्र राय, अवध किशोर अवधू, श्याम नारायण गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed