फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Life is precious, do not put it in danger.

साल साल में 3142 हादसे, 1749 ने गंवाई जान

Mon, 12 Feb 2018 12:05 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 12 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Life is precious, do not put it in danger.
बिना हेलमेट पहने लोग। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। 31 दिन, 46 हादसे, 25 मौत, 25 घायल। ये आंकड़े अपने आप में किसी को भी सड़क पर सजग होकर चलने और यातायात नियमों का पालन करने की सीख देने के लिए काफी हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा। हादसों की संख्या में बढ़ोतरी होने के बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे। बगैर हेलमेट बाइक चलाना और मोटरसाइकिल पर तीन लोगों का बैठना (ट्रिपल राइडिंग) आम हो गया है। ऐसे में हादसा होता है और पूरे परिवार को दे जाता है जिंदगी भर का गम। 
विज्ञापन


वर्ष 2018 अभी शुरू ही हुआ है, लेकिन सड़क हादसों का आंकड़ा 50 के पार जा चुका है। सिर्फ जनवरी में 46 सड़क हादसे हुए, जिसमें 25 लोगों की जान गई और 25 अन्य घायल हो गए। पिछले साल जिले में कुल 496 सड़क हादसे हुए थे, जिसमें 291 लोगों की मौत हुई थी और 222 लोग घायल हुए थे। पिछले सात सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 3142 सड़क हादसों में 1749 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1577 लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


हादसों के कारण की बात करें तो पहला नंबर आता है यातायात नियमों की अनदेखी का। बाइक चालकों का हेलमेट न लगाना और तीन सवारी के साथ चलना आए दिन जानलेवा साबित हो रहा है। दुर्घटना होने पर सिर में चोट लगने की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही कार चालकों का सीट बेल्ट न लगाना और रफ्तार का जुनून भी जानलेवा साबित हो रहा है। आए दिन बिना लाइसेंस वाले लोग भी वाहन लेकर सड़क पर निकल पड़ते हैं और हादसे को अंजाम दे देते हैं, जो किसी की जान ले लेता है और पूरे परिवार को गम में डुबो देता है। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बातें करना भी नियमों का उल्लंघन हैं, लेकिन सड़क पर ऐसा करने वाले लोग आसानी से दिख जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘दुर्घटना से देर भली’, ‘आपकी यात्रा मंगलमय हो’, ‘सुरक्षित चलिए’, ‘यातायात नियमों का पालन करें’। जरा सोचिए! ये स्लोगन आपकी जान बचा सकते हैं। ये हैं भी आपके और आपके परिवार के लिए। ये स्लोगन उन नन्हे-मुन्नों के लिए हैं, जो पापा के घर आने के इंतजार में दरवाजे पर टकटकी लगाए रहते हैं। यह उनके लिए भी है जिनकी जिंदगी आपसे है, जिसकी खुशी आप हैं। तो आएं हम सब यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लें। बगैर हेलमेट के बाइक न चलाएं, रेड लाइट का ध्यान रखे, रफ्तार पर नियंत्रण रखें और सबसे मुख्य बात कि बाइक पर तीन लोग न बैठें। जिंदगी खूबसूरत है इसे और खूबसूरत बनाएं। 


पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद का कहना है कि सुरक्षित जीवन के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। खासकर बाइक बिना हेलमेट पहने चलाना खतरनाक है। इसी तरह बाइक चलाते समय न तो नशे का सेवन करें और न ही मोबाइल पर बात करें। बाइक पर दो व्यक्तियों से अधिक न बैठें। ओवरस्पीड भी जान जोखिम में डालने के समान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed